दिल्ली में जलभराव से जल्द राहत
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार, 14 मार्च को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय कार्यों का औचक निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा हों। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या कम होगी और सड़कें तथा आसपास का बुनियादी ढांचा मजबूत बनेगा।
CM ने हैदरपुर मेन रोड (बस स्टैंड से डीए ब्लॉक, शालीमार बाग तक) में स्टॉर्म वाटर ड्रेन के रीमॉडलिंग कार्य का उद्घाटन किया। यह परियोजना न्यू मास्टर ड्रेन प्लान 2025 के तहत की जा रही है। आरसीसी ड्रेन के निर्माण से जल निकासी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। रोड नंबर 319, आरयूबी शालीमार बाग, चौधरी मेहर चंद मार्ग, रोड नंबर 320 और स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती मार्ग पर भी ड्रेनेज सुधार कार्य शुरू किए गए। इस पहल से इलाके में जलभराव की समस्या कम होगी और सड़कें सुरक्षित एवं सुचारु रूप से चलेंगी।
शालीमार चौक में यातायात को सुचारु बनाने के लिए CM ने स्लिप रोड का निर्माण और आरयूबी के आसपास यू-टर्न विकसित करने की शुरुआत की।इससे क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा। स्थानीय निवासियों और यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने सहीपुर गांव चौपाल में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन भी किया। यह केंद्र स्थानीय निवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, भगवान महावीर मार्ग और के.एल. बग्गा मार्ग पर मौजूदा स्टॉर्म वाटर ड्रेन के रीमॉडलिंग कार्य का उद्घाटन भी किया गया। इस परियोजना के तहत प्रीकास्ट फैक्ट्री निर्मित आरसीसी ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। इससे वर्षा के समय जल निकासी और प्रभावी होगी।
मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग के सिंगलपुर लेबर चौक पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज सुधार कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान स्थानीय निवासियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
सड़क चौड़ीकरण के साथ मजबूत ड्रेनेज व्यवस्था से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के प्रत्येक क्षेत्र में सड़क, ड्रेनेज, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करते हुए नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
ये भी पढ़ें: बॉर्डर 2 का OTT धमाका: सनी देओल की फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर, जानें रिलीज डेट और स्टार कास्ट
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…