Delhi NCR Weather : दिल्ली में साल के सबसे गर्म दिन, आसमान से बरसी आग, जानें आने वाले दिनों का हाल…

Delhi News : दिल्ली एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी ने दशतक दे दी है। जून की आज 10 तारीख हो गई है। लोगों का घर से बाहर निकलना और गर्मी में अंगर रहना दुश्वार हो गया है। गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि पंखे और कूलर भी फैल हो गए हैं। सोमवार को एनसीआर के अधिकतर इलाकों में तापमान 43 से 44 डिग्री दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन और भी भारी पड़ने वाले हैं। यानी गर्मी की चुभन हाल फिलहाल कम नहीं होगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवाएं चलेंगी। कई स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रदूषण की स्थिति गंभीर

गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक रूप से बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 235 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। यह आंकड़ा रविवार के 198 AQI से काफी ज्यादा है, जो केवल 24 घंटों में 37 अंकों की चिंताजनक वृद्धि दर्शाता है। इस समय प्रदूषण का मुख्य कारक ओजोन के कण हैं, जो साफ आसमान और तेज धूप के कारण बन रहे हैं। ओजोन के कणों को स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक माना जाता है और इससे सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचें

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास बना रहने की संभावना है। इस स्थिति में लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचें और मास्क का उपयोग करें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

4 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

5 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

5 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

6 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

7 hours ago