Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में दिन निकलते ही एक सूटकेस में महिला की लाश मिली है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह काल बेहटा हाजीपुर से बंधला को जाने वाले नहर रोड के किनारे एक सूटकेस में एक युवती का शव मिला है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
पुलिस के अनुसार, सुबह कंट्रोल रूम को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और फील्ड यूनिट को बुलाया गया। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और सूटकेस को खोला गया। सूटकेस के अंदर लगभग 25 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसने सिंदूर और बिछिया पहन रखी थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह हिंदू धर्म से संबंधित थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात महिला की पहचान करने के लिए गहन प्रयास कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश करके दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डर का माहौल है और वे पुलिस से जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने की अपील कर रहे हैं।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…