सोनम के साजिश का हुआ पर्दाफाश…राजा के कातिल तक कैसे पहुंची पुलिस ?

raja raghuvanshi and sonam latest updates : मेघालय की खूबसूरत वादियों में हनीमून मनाने पहुंचे इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है. इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी,उसके प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा शिलांग

लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि पुलिस इस हत्याकांड में राजा के कातिल तक कैसे पहुंची ? दरअसल इस मामले का खुलासा खून से सना नया ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) और स्थानीय टूरिस्ट गाइड के बयान से हुआ. मेघालय के डीजीपी आई. नोंगरांग ने मीडिया मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और गाइड के बयान के आधार पर साजिश का खुलासा हुआ. पुलिस ने मामले में सोनम, राज कुशवाह और सुपारी किलर्स ,आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान को गिरफ्तार कर सभी को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही है.

पांच साल छोटे प्रेमी से रची साजिश

पुलिस जांच के मुताबिक सोनम और इंदौर स्थित सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाला राज कुशवाहा ने राजा की हत्या की साजिश रची थी. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. राजा से छुटकारा पाने के लिए सोनम ने तीन सुपारी किलर्स को हायर किया.

ये भी पढ़ें : पिता का दिल रखने के लिए सोनम ने की राजा से अरेंज मैरिज…! प्रेमी राज कुशवाहा से दूसरी शादी की थी प्लानिंग

23 मई की दोपहर को मावलखियात गांव के पास राजा और सोनम ‘शिपारा होमस्टे’ से चेकआउट कर चुके थे. इसके बाद आकाश, आनंद और विशाल ने राजा से दोस्ती का नाटक कर बातचीत शुरू की और फिर पीछे से हमला कर दिया. हत्या के लिए खास तौर पर खरीदी गई नई ‘डाव’ से राजा पर वार किए गए और फिर उसे अधमरी हालत में वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में फेंक दिया गया. जानकारी के अनुसार हत्या से कुछ समय पहले सोनम ने अपनी सास से फोन पर बात भी की ताकि संदेह न हो. इसके बाद सभी आरोपी अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए.

शव मिलने के बाद खुली गुत्थी

राजा के लापता होने की रिपोर्ट के बाद मेघालय पुलिस ने जांच तेज की. इस दौरान 2 जून को राजा का सड़ा-गला शव खाई में मिला. पास से ही एक महिला की सफेद टी-शर्ट, राजा का मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद हुआ.वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस को मावलखियात के एक टूरिस्ट गाइड ने बताया कि उसने राजा और सोनम के साथ तीन हिंदी बोलने वाले लोंगो को देखा था. टूरिस्ट गाइड के इस बयान ने जांच को नई दिशा दी और फिर होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में सोनम को घबराई हालत में देखा गया.

वीडियो में सोनम अपने पति से अलग होकर मोबाइल पर चैट कर रही थी. कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से पुष्टि हुई कि सोनम और राज कुशवाह के बीच लगातार संपर्क था. आगे की जांच में जब कॉल रिकॉर्ड्स से इंदौर कनेक्शन मिला तो मेघालय पुलिस ने इंदौर पुलिस की मदद ली. संदिग्ध नंबरों के आधार पर युवकों को उठाया गया और पूछताछ में पूरी साजिश सामने आ गई.

शादी के 12 दिन बाद ही हत्या

गौरतलब है कि राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी. 20 मई को वे हनीमून पर शिलांग पहुंचे और 22 मई को मावलखियात गांव पहुंचे थे. 23 मई को हत्या के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, जहां से 9 जून को उसे हिरासत में लिया गया. मेघालय पुलिस ने कहा है कि वह अब साजिश के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

16 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

39 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

58 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

2 hours ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago