Categories: नोएडा

Noida Film City : प्रदेश की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी को मिली मंजूरी, 27 जून से पहले होगा शिलान्यास, 900 करोड़…

Noida News : योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट को रफ्तार मिल गई है। उत्तर प्रदेश की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर द्वारा प्रस्तुत फिल्म सिटी के मैप को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सोमवार शाम को हरी झंडी दिखा दी है। इसके साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास 27 जून से पहले हो जाने का रास्ता साफ हो गया है।

सितंबर तक शूटिंग शुरु

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-21 में स्थापित होने वाली इस इंटरनेशनल फिल्म सिटी का पहला चरण 86 एकड़ में फैला होगा, जिसके निर्माण पर अनुमानित 900 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पूरी परियोजना 18 महीने में पूर्ण होने की योजना है, जबकि सितंबर तक ही फिल्म सिटी में शूटिंग की शुरुआत का दावा किया जा रहा है।

1.5 लाख का जुर्माना लगाने का प्रावधान

पहले यह परियोजना कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण अटकी हुई थी। पिछले महीने जब कंपनी ने पहली बार नक्शे का यीडा को प्रस्ताव सौंपा था, तो प्राधिकरण ने इसे वापस कर दिया था। मुख्य आपत्ति फिल्म गतिविधियों के अलावा नक्शे में कमर्शियल एरिया को शामिल करने और हरित क्षेत्र को समाप्त करने को लेकर थी। यीडा ने लैंड यूज की अनदेखी करने पर गंभीर चिंता जताई थी, जिससे फिल्म सिटी का शिलान्यास नहीं हो पा रहा था। समय की कमी को देखते हुए बोनी कपूर पिछले दो दिनों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रुके रहे ताकि समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। यीडा और कंपनी के बीच हुए अनुबंध की शर्तों के अनुसार यदि 27 जून तक शिलान्यास नहीं होता है तो प्रतिदिन 1.5 लाख रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

तीन फेजों में बंटा गया पहला चरण

संशोधित मानचित्र में अनुबंध की शर्तों और लैंड यूज के नियमों का पूरा ध्यान रखा गया है। पहले चरण को भी रणनीतिक रूप से तीन फेज - ए, बी और सी में विभाजित किया गया है। फेज ए - 27 एकड़, फेज 16 एकड़ और एक सी- 17 एकड़ में होगा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

5 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

13 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

20 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

37 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

39 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

58 minutes ago