Cover Story Featured

CM पद छोड़ेंगे फडणवीस? PM मोदी से मुलाकात के बाद अटकलों पर दिया बड़ा बयान

Devendra Fadnavis PM Modi Meeting: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे ने राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि क्या फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद छोड़कर केंद्र की राजनीति में जा सकते हैं। हालांकि, फडणवीस ने इन चर्चाओं को साफ तौर पर खारिज कर दिया है।

PM मोदी से हुई मुलाकात में क्या चर्चा हुई

देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक में महाराष्ट्र से जुड़े विकास कार्यों और केंद्र से मिलने वाले सहयोग पर चर्चा हुई। फडणवीस ने राज्य की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे प्रधानमंत्री के सामने रखे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, महाराष्ट्र से जुड़े विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग पर चर्चा हुई। उनके दिल्ली दौरे के दौरान ग्रामीण विकास, मुंबई मेट्रो, रेलवे, एयरपोर्ट, पोर्ट और सड़क निर्माण जैसे मुद्दे भी उठे।

निर्मला सीतारमण और भूपेंद्र यादव से भी मिले

फडणवीस ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर महाराष्ट्र से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर राज्य की परियोजनाओं और उनसे जुड़े मामलों को आगे बढ़ाने की कोशिश की।

फडणवीस ने खुद अटकलों को किया खारिज

दिल्ली दौरे के बाद जब उनसे केंद्र में मंत्री बनाए जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चाओं को लेकर सवाल किया गया, तो फडणवीस ने स्पष्ट किया कि वह महाराष्ट्र की राजनीति में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह मुंबई में हैं, महाराष्ट्र में हैं और महाराष्ट्र में ही रहेंगे। दरअसल, बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में बदलाव और नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बीच फडणवीस का दिल्ली दौरा हुआ। इसी वजह से उनके केंद्र की राजनीति में जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। लेकिन मुख्यमंत्री के बयान के बाद फिलहाल इन अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है।

महाराष्ट्र में ही काम जारी रखने का संकेत

फडणवीस ने साफ संकेत दिया है कि उनका मौजूदा फोकस महाराष्ट्र के विकास और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर है। ऐसे में दिल्ली दौरे को लेकर उठी राजनीतिक चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री ने अपने रुख को स्पष्ट कर दिया है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/ashokdham-temple-lakhisarai-crowd-stampede-7-devotees-dead/

Lavanya Dayal

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago