Armani Hotel Dubai: दुबई का बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है और इसके अंदर सिर्फ एक होटल है—अरमानी होटल दुबई। इस 5-स्टार लग्जरी होटल को फैशन आइकन जियोर्जियो अरमानी ने डिजाइन किया है। यह कॉनकोर्स लेवल से 39वीं मंजिल तक फैला है। होटल में 160 गेस्ट रूम और सुइट्स हैं। इसके रेस्टोरेंट और अरमानी स्पा समेत हर हिस्से को अरमानी की सादगी और लग्जरी की सोच के मुताबिक तैयार किया गया है। होटल बुर्ज खलीफा के अंदर डाउनटाउन दुबई में है और दुबई मॉल व दुबई फाउंटेन के करीब है।
यहां सामान्य कमरे का किराया करीब 60 हजार से 3 लाख रुपये प्रति रात है। वहीं सिग्नेचर जैसे बड़े सुइट्स की कीमत 3.5 लाख से 8 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है। कीमत सीजन और टैक्स के अनुसार बदलती है। होटल में पूल, स्पा, रेस्टोरेंट, बार और लाउंज जैसी सुविधाएं हैं, जिनके लिए अलग शुल्क भी लग सकता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…