Devkinandan Thakur on LPG shortage: अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध के बीच देश में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। कई शहरों को एलपीजी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने एलपीजी की कमी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो लोग फिर से चूल्हे पर खाना बनाने के दौर में लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस पर बनी रोटियां खाने कई लोगों में कई तरह की बीमारियां बढ़ रही है और इसका असर खास तौर पर पुरुषों पर पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: युद्ध थामने का मास्टर प्लान या दबाव की रणनीति? डोनाल्ड ट्रम्प का 15-सूत्रीय ‘गुप्त शांति प्रस्ताव’ सामने
वीडियो में देवकी नंदन ठाकुर अपने समर्थकों से चूल्हे पर बनी रोटी खाने की अपील करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि "गैस सिलेंडर की मारामारी चल रही है। हमको तो ऐसा लग रहा है कि दो-तीन साल ये ऐसे ही चलता रहा तो लौटकर हम लोग वही सतयुग में आ जाएंगे कि चूल्हे पर ही रोटी बनेगी।" उन्होंने कहा कि माताएं मान लो इस बात को कि चूल्हे की रोटी से जीवन ज्यादा अच्छा होता था, धुआं होता था बस एक ही समस्या थी। लेकिन, गैस की रोटी से कितनी बीमारियां होती हैं, डॉक्टरों के पास जाकर चैक करा लीजिए। आज आपके घर के पुरुषों में दम नहीं रहा है ना, जैसे गैस की रोटी फूल जाती है वैसे ही ये फूल जा रहा है।
कथावाचक देवकीनंदन ने गैस सिलेंडर को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि चूल्हे पर बनी रोटी में कोई दुर्गुण नहीं होता, जबकि गैस पर बनी रोटी में कमियां आ सकती हैं। उन्होंने इसे प्रकृति का संतुलन बताते हुए कहा कि अगर गैस के भंडारों में आग लगने लगेगी तो इसकी उपलब्धता भी प्रभावित होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में सरसों की लकड़ियों और कंडों (उपलों) की मांग और कीमतें भी बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें: उज्ज्वला योजना लाभार्थी को 45 दिन तक इंतजार! गैस सिलेंडर पर बड़ा अपडेट, अब जल्दी नहीं होगी बुकिंग, बदल गए नियम
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…