News Big

Gen-Z आंदोलन ने दिलाया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा…राहुल बोले ‘छात्रों की जीत’, जानिए बाकी नेताओं के रिएक्शंस

Dharmendra Pradhan Resignation Reactions: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और आंदोलन से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी बीच आंदोलन से जुड़े CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।" उन्होंने इसे छात्रों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की जीत बताया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले अभिजीत दीपके, सोनम वांगचुक, और राहुल गांधी संग विपक्ष के अन्य नेता

अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर जश्न मनाते हुए कहा कि अमेरिका से यात्रा शुरू करने पर लोग इसके परिणाम पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन उनके संघर्ष के आगे धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के साथ प्रधान ने एक पत्र भी सार्वजनिक किया। कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर इसे 'लोकतंत्र की जीत' बताया। एक वीडियो में कैनुला लगी होने के बावजूद दीपके फोन पर बात करते, समर्थकों के साथ झूमते और मंच से उन्हें संबोधित करते नजर आए।

सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र, शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत बताया। उन्होंने Gen-Z और देशभर के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि अब जवाबदेही के बाद सुधारों की बारी है।

अरविंद केजरीवाल

अरवल केजरीवाल ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत बताते हुए इसे युवाओं और 'जेन-जी' के लंबे संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता लंबे समय से अपनी मांगों के लिए सरकारों के सामने गिड़गिड़ाने को मजबूर थी, जिससे तंत्र पर भरोसा घट रहा था। लेकिन इस कड़े संघर्ष ने आखिरकार अहंकार को जनता की ताकत के आगे झुका दिया और साबित किया कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि है, सरकारों को उसकी सुननी ही पड़ेगी।

मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति और Gen-Z को सलाम है। उन्होंने इसे आंदोलनकारियों की जीत बताते हुए कहा कि एक भ्रष्ट शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना पड़ा और मोदी को Gen-Z के सामने झुकना पड़ा।

शशि थरूर

शशि थरूर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र में जवाबदेही की जीत बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों, अभिभावकों और नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध के बाद यह फैसला आया, लेकिन इस्तीफा ही अंत नहीं है। अब पारदर्शी सुधार और संस्थागत जवाबदेही जरूरी है, ताकि युवाओं का भविष्य फिर खतरे में न पड़े।

अखिलेश यादव

अखिलेश सोनम वांगचुकयादव ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं और नई पीढ़ी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर फैसला लेना ही था तो छात्रों से बातचीत कर इसे पहले ही क्यों नहीं किया गया, क्योंकि पेपर लीक के बाद छात्रों की जान भी जा चुकी थी।

प्रकाश राज

प्रकाश राज ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, “मेरे प्यारे कॉकरोचों और सोनम वांगचुक समेत युवाओं के साथ खड़े हर व्यक्ति को बधाई। आपने साबित कर दिया कि जनता किसी भी सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती है।”

प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा कि भारत के युवाओं ने अपनी आवाज दबाने वालों से देश को वापस लेने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने इसे जनता की ताकत की जीत बताते हुए युवाओं से हमेशा मजबूत, निडर और अपने अधिकारों के लिए खड़े रहने की अपील की।

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम बताया और छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से संवैधानिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए खड़े होने और सरकार को हटाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़े: NEET पेपर लीक मामले में घिरे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जाने उनका सियासी सफर

Lavanya Dayal

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

31 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

55 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago