Dharmendra Pradhan Resignation: नीट पेपर लीक मामले में सीजेपी के जंतर मंदर पर विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इस सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन सामने आया है। शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए। उन्होंने कहा, 'कहा जाता था कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। लेकिन इस्तीफा हुआ है। कहते थे कब तक बैठोगे। 36 दिन हर दिन मुझसे सवाल पूछा जाता था कि इस्तीफा नहीं होगा। लेकिन सरकार झुक गई। क्या कहते थे कि क्रांति नहीं होगी। लेकिन क्रांति हो गई।' प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर पर खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी में दूसरी पीढ़ी के बड़े नेताओं में गिना जाता है।
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान के परिवार को भी युवाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उनकी बेटी नैमिषा प्रधान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। हालांकि वर्तमान में उनके पास केवल एक ही मंत्रालय है, लेकिन 57 वर्षीय धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक बायोडाटा बेहद मजबूत है।
26 जून 1969 को तालचेर में जन्मे धर्मेंद्र प्रधान को राजनीतिक विरासत मिलने के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से भाजपा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। यही वजह रही कि सीजेपी प्रोटेस्ट और विपक्ष की मांगों के बावजूद शुरुआत में उनके इस्तीफे के कोई संकेत नहीं थे। धर्मेंद्र प्रधान भाजपा की दूसरी पीढ़ी के नेताओं में आते हैं; वे पीएम मोदी से 18 साल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चार साल छोटे हैं। उनका विवाह 1998 में मृदुला प्रधान से हुआ था, जो छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी थीं। धर्मेंद्र प्रधान ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं।
धर्मेंद्र प्रधान का हिमाचल प्रदेश से गहरा संबंध है क्योंकि उनका ससुराल मंडी जिले के कोठुवां गांव में है। प्रधान दंपति के एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके नाम स्वतंत्र भारत में सबसे लंबे समय तक पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज है, और यदि वे कुछ और समय तक शिक्षा मंत्री बने रहते, तो वे भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के कार्यकाल को भी पीछे छोड़ देते। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने ओडिशा के उत्कल विश्वविद्यालय से मानवशास्त्र (एंथ्रोपोलॉजी) में एमए (मास्टर ऑफ आर्ट्स) तक की पढ़ाई की है।
ये भी पढ़े: जनता के प्रेशर में मोदी सरकार में हुआ किसी मंत्री का पहला इस्तीफा
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…