BABA BAGESHWAR
Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस नारे से कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि वो ख़ुद इसका समर्थन करते हैं। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि जब वे कहते हैं 'आई लव महादेव', तो किसी को इससे दिक्कत क्यों होती है?
बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हर धर्म के प्रति प्रेम होना चाहिए, लेकिन 'सर तन से जुदा' जैसे बयान कानून और संविधान दोनों के खिलाफ हैं। हम तलवार की नहीं, विचारों की लड़ाई लड़ते हैं।
बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने अपने विवादित पटाखा बयान पर भी सफाई दी उन्होंने कहा कि अगर पटाखे प्रदूषण फैलाते हैं, तो यह बात सभी मौकों पर लागू होनी चाहिए- चाहे क्रिसमस, नए साल या क्रिकेट मैच जीतने के मौके पर ही क्यों न हो ? उन्होंने सवाल उठाया कि केवल हिंदू त्योहारों पर ही क्यों सवाल उठाया जाता है कि पटाखे न जलाएं.
शास्त्री ने कहा कि अगर सिर्फ हिंदुओं को निशाना बनाया जाएगा, तो हमें गुस्सा आएगा। मुझे लगता है कि हिंदुओं का उत्साह कम करने की कोशिश हो रही है, हम संतुलन की बात करते हैं, भेदभाव की कोई जगह नहीं है।
धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी आगामी दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा (7 से 16 नवंबर) के उद्देश्य पर कहा कि यह यात्रा किसी दल या धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के लिए है। उन्होंने कहा कि हम धर्म और जाति के नाम पर लड़ रहे हैं, इससे ही देश में भटकाव बढ़ रहा है। हमें अपनी ऊर्जा जाति, धर्म और क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर राष्ट्र के निर्माण के लिए लगानी चाहिए। तभी सच्चा परिवर्तन आएगा।
उन्होंने कहा कि भारत तभी मजबूत होगा जब हर हिंदू जागरूक और एकजुट होगा, 'डिफेंडर या फॉर्च्यूनर में घूमने से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा. हमें हर गली और हर गांव तक पहुंचना होगा, तभी हिंदुत्व बचेगा।
धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं है, साथ ही उन्होंने कहा कि देश में किसी भी पार्टी ने हिंदुत्व का ठेका नहीं ले रखा है सभी दल हमारे हैं, क्योंकि हर दल में हिंदू हैं। उन्होंने बताया कि उनके कांग्रेस नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से भी अच्छे संबंध हैं और उन्होंने स्वयं छिंदवाड़ा में उनकी कथा का आयोजन भी किया था.
ये भी पढ़ें- अनंत, धूमल और अमरेंद्र… नीतीश ने बाहुबलियों को दिया मौक़ा, कई विधायकों के काटे टिकट…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…