दिल्ली में इस तारीख से नहीं चलेंगी डीजल और पेट्रोल कारें…! सरकार करने जा रही है बैन

Delhi : वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बड़ा कदम उठाया है. आयोग ने घोषणा की है कि 1 जुलाई 2025 से दिल्ली में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन भरवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

क्या है सरकार का आदेश

इस आदेश का उद्देश्य पुराने बीएस-मानक वाले वाहनों को सड़कों से हटाकर वायु गुणवत्ता में सुधार लाना है. नियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजधानी के 500 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं,जिनकी मदद से वाहनों की उम्र और वैधता की डिजिटल जांच की जा रही है. CAQM के सदस्य डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक 3.63 करोड़ वाहनों में से लगभग 5 लाख की जांच हो चुकी है और 29.52 लाख वाहनों ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) का नवीनीकरण कराया है. इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर 168 करोड़ रुपये का चालान भी किए गए हैं.

फेज वाइज लागू होंगे नियम

दिल्ली के बाद यह सख्त निर्देश गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और सोनीपत में 1 नवंबर 2025 से लागू होंगे, जबकि एनसीआर के अन्य हिस्सों में अप्रैल 2026 से इन्हें लागू किया जाएगा.

प्रवर्तन को मिलेगी मजबूती

दिल्ली परिवहन विभाग ने नियमों के निगरानी के लिए 100 विशेष टीमें तैनात की हैं. ये टीमें न केवल वाहनों की निगरानी करेंगी बल्कि ऐसे ईंधन स्टेशनों की भी पहचान करेंगी जहां गैर-अनुपालन वाहनों की अधिक संख्या पाई जाती है. दिल्ली के परिवहन आयुक्त आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदूषण में पुराने वाहनों का बड़ा योगदान है. ऐसे वाहनों को हटाने से दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में ठोस सुधार होगा. उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इस डिजिटल निगरानी प्रणाली को टोल केंद्रों पर भी लागू करने की योजना है.     

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

11 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

20 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

23 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

37 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

46 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

53 minutes ago