दिल्ली/NCR

रामलीला मैदान से सत्ता को सीधी चुनौती, वोट चोरी रैली में राहुल गांधी का मोदी-शाह पर तीखा हमला

Congress Rally At Ramlila Maidan: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ रैली के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस और केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने इसे “सत्य और सत्ता के बीच की लड़ाई” बताते हुए कहा कि देश की आत्मा सत्य में बसती है, जबकि आरएसएस सत्ता को सर्वोपरि मानता है।

RSS की विचारधारा पर सवाल

राहुल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के अंडमान-निकोबार में दिए एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि संघ की सोच यह है कि दुनिया सत्य नहीं, बल्कि शक्ति को मानती है। उन्होंने कहा कि हर धर्म सत्य को सर्वोच्च मानता है, लेकिन RSS की विचारधारा सत्ता को ही सब कुछ मानती है। राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस सत्य के साथ खड़ी होकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की सरकार को सत्ता से हटाएगी।

EC पर भी राहुल का वार

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह BJP के पक्ष में काम कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून में बदलाव कर उन्हें जवाबदेही से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस इस कानून को बदलेगी और जवाबदेही तय करेगी।

प्रियंका का मोदी पर वार

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद में राष्ट्रगीत पर बहस होती है, लेकिन बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा से बचा जाता है। प्रियंका ने भाजपा को बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में वह कभी जीत नहीं पाएगी। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर पूरे विपक्ष का भरोसा टूट चुका है और मोदी सरकार ने देश की संस्थाओं को कमजोर कर दिया है।

ये भी पढ़े: दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र की हुंकार, SIR के खिलाफ कांग्रेस की महापंचायत

Shagun Chaurasia

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

29 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

50 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago