गाजियाबाद में नामी एडवरटाइजिंग कंपनी का संचालक निकला फ्रॉड : बिजनेस पार्टनरशिप के नाम पर लाखों की ठगी..

गाजियाबाद : विज्ञापन कारोबार में हिस्सेदारी का झांसा देकर एक एडवरटाइजिंग कंपनी के संचालक ने विज्ञापन कारोबारी से 80 लाख रुपये की ठगी की है। जब पीड़ित ने अपने हिस्से का मुनाफा मांगा तो आरोपी ने 117 करोड़ रुपये के चेक दिए जो बाउंस हो गए। एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद वेव सिटी पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, शाहपुर बम्हेंटा गांव निवासी लव यादव का कहना है कि वह विज्ञापन का व्यवसाय करते हैं। वर्ष 2021 में साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया साइट-चार स्थित विस्तार कम्यूनिकेशन के संचालक रामेंद्र सिंह उर्फ रवि गुर्जर ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने दावा किया कि वह मीडिया-24 के साथ मिलकर गाजियाबाद नगर निगम से विज्ञापन का टेंडर ले रहा है और इस टेंडर में लव यादव को भी हिस्सा देगा। इसके लिए उसने 65 लाख रुपये की मांग की।

पार्टनरशिप से बाहर निकाला..

लव यादव ने आरोपी पर भरोसा करते हुए अपनी कंपनी वे एडवरटाइजिंग से 65 लाख रुपये अपने पिता विजय सिंह और परिचित मोहित के माध्यम से दिए। इसके बाद रामेंद्र सिंह ने 15 लाख रुपये और मांगे और कहा कि वह पार्टनरशिप के अनुबंध में लव यादव को भी शामिल करेगा। इस तरह आरोपी को कुल 80 लाख रुपये दे दिए गए। काफी समय बीतने के बाद जब लव यादव ने अपने हिस्से के मुनाफे के बारे में पूछा तो रामेंद्र टालमटोल करने लगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पीड़ित ने खोजबीन की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। रामेंद्र ने जो अनुबंध पर हस्ताक्षर किया था, उसमें लव यादव का नाम ही नहीं था। साथ ही अनुबंध के नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति तीन साल से पहले अपना हिस्सा किसी अन्य को देने का हकदार नहीं था।

117 करोड़ का चेक हुआ बाउंस

धोखाधड़ी का पता चलने पर लव यादव ने रामेंद्र से संपर्क किया तो उसने अपनी गलती मानते हुए रुपयों पर ब्याज देने का आश्वासन दिया। कई वर्षों तक परेशान होने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपी ने 117 करोड़ रुपये के चेक सौंपे जो बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

एंटी फ्रॉड सेल कर रही जांच

डीसीपी सिटी पंकज जयसवाल ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल की विस्तृत जांच के बाद वेव सिटी थाने में रामेंद्र सिंह उर्फ रवि गुर्जर के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज कर लिया गया है। यह मामला व्यापारिक धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करता है जहां ठग लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर उनकी मेहनत की कमाई हड़प लेते हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

5 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

5 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

6 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

6 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

7 hours ago