Categories: Others

कार को बनाया हवाई जहाज… रेलवे ट्रैक पर हैवी ड्राइवर महिला का कारनामा देख आंखें फटी-की-फटी रह जाएंगी

New Delhi : महिला पुरुषों से कम नहीं हैं… इसका उदाहरण तेलंगाना में देखा गया है। जहां हैदराबाद में एक महिला ने कार को हवाई जहाज बनाकर रेलवे ट्रैक में दौड़ाई है। इतना ही नहीं महिला नशे में धुत थी किसी के रोकने पर भी वह नहीं रुकी। अधिकारियों को अपनी ओर आता देख उल्टा कार की स्पीड ही बड़ा दी। ऐसे में रेलवे के अधिकारियों ने भी कुछ दूर तक कार का पीछा करने के बाद हार मान ली। मामले की जानकारी रेलवे स्टेशन को दी गई। इसके बाद बेंगलुरु-हैदराबाद लाइन पर ट्रेनों को रोक दिया गया। थोड़ी देर बाद जब महिला कार को पटरियों से नीचे ले गई तो हाथ लगी है। इसके बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला शराब के नशे में धुत थी। जिसकी वजह से उसने यह हरकत की। अधिकारियों ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि शराबी महिला कार आखिर रेलवे ट्रैक पर कैसे ले गई।

वायरल वीडियो में महिला का हरकत

महिला के रेलवे ट्रैक में कार को दौड़ाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कार पटरियों पर दौड़ती हुई नजर आ रही है। घटना शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन के पास हुई। रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर कार को देख सभी अधिकारी और कर्मचारी हैरान रह गए। पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। महिला की इस हरकत के बाद बेंगलुरु-हैदराबाद के बीच ट्रेनों को रोक दिया गया। जैसे तैसे महिला को पटरी से बाहर लाया गया तब जाकर रेल सेवाएं दोबारा शुरू हुईं।

नशे में धुत महिला ने मचाया हड़कंप

जिस पटरी पर ट्रेन को दौड़ना होता है उस पर कार को देखकर सब हैरान हो गए। रेल अधिकारियों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन शराबी महिला ने कार की स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में रेल कर्मचारियों ने कार का पीछा करना शुरू किया और उस ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। थोड़ी दूर चलने के बाद महिला ने कार पटरी से उतार दी। ऐसे में कार नीचे उतरकर पेड़ों से टकरा गई और रुक गई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। तुरंत रेलवे पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया जांच में पता चला कि महिला ने शराब पी रखी थी जिसकी वजह से वह ऐसी हरकत कर रही थी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

7 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

9 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

9 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

9 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

10 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

10 hours ago