Breaking

‘माफी मांगिए या 500 करोड़ दीजिए’, दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे को जारी हुआ कानूनी नोटिस

Disha Salian Case: दिशा सालियान मामले में नया कानूनी मोड़ सामने आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये के मानहानि दावे वाला कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों से 7 दिन के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने और कथित भ्रामक बयानों को वापस लेने की मांग की गई है।

बयानों को बताया झूठा और मानहानिकारक

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख ने परिवार के न्याय के लिए चल रहे संघर्ष को राजनीतिक साजिश बताकर उनकी छवि और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया। इसमें आदित्य ठाकरे के उस कथित बयान का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने कहा था कि CBI मामले की जांच कर चुकी है और आपराधिक साजिश के आरोपों को खारिज किया है। नोटिस में दोनों नेताओं के बयानों को झूठा, मानहानिकारक और भ्रामक बताया गया है।

आदित्य ठाकरे ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं, आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान को जानने या उनसे कभी मिलने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से कुछ लोग राजनीतिक और निजी मकसदों के चलते उनका नाम इस मामले से जोड़ रहे हैं। आदित्य ने इसे बिना सबूत उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया में होने वाली बहस और मीडिया ट्रायल से सच्चाई नहीं बदलती। उन्होंने इस तरह लगातार उनकी छवि खराब करने के अभियान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

क्या है दिशा सालियान की मौत का मामला?

दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे हादसा माना था, जबकि बाद में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया। 2024 में भाजपा नेता नितेश राणे ने दिशा की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में आदित्य ठाकरे का नाम भी लिया था। अब इस मामले की जांच CBI को सौंपी गई है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

3 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

40 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

1 hour ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

2 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

3 hours ago