Disney Job Cuts 2026: मनोरंजन जगत की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी हजारों कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है। कंपनी खर्च कम करने की योजना पर काम कर रही है और इसके तहत कुछ मैनेजर्स को सालाना खर्च में 20% तक बचत करने का लक्ष्य दिया गया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बचत कर्मचारियों की संख्या घटाने के साथ-साथ दूसरे खर्चों में कटौती करके भी की जा सकती है।
रिपोर्ट में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी के थीम पार्क, टेलीविजन चैनल और फिल्म स्टूडियो जैसे विभागों पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है। CEO जोश डी'अमारो इस बचत का एक हिस्सा फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों, टेक्नोलॉजी, थीम पार्क और क्रूज शिप कारोबार में दोबारा निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, डिज्नी के प्रतिनिधि ने प्रस्तावित छंटनी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है, जब कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष में एडजस्टेड प्रति शेयर आय (EPS) में दोहरे अंकों की वृद्धि का लक्ष्य रखा है।
डिज्नी पिछले कुछ वर्षों में बड़े स्तर पर लागत घटाने के उपाय कर चुकी है। कंपनी ने अपने विभिन्न कारोबारों में हजारों पद खत्म किए और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है। इसका असर ABC, Pixar, ESPN, फिल्म स्टूडियो और एक्सपीरियंस यूनिट पर पड़ा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष के अंत में कंपनी में दुनियाभर में 2.31 लाख कर्मचारी थे।
इससे पहले 1 अक्टूबर को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट किया था कि डिज्नी अपने टेलीविजन डिवीजन के पुनर्गठन के साथ लीगल और ग्लोबल अफेयर्स यूनिट में भी छंटनी की योजना बना रही है।
डिज्नी के अलावा Netflix, Sony Pictures Entertainment, Paramount और Warner Bros. भी कर्मचारियों की संख्या घटा चुकी हैं। पारंपरिक टेलीविजन से होने वाली कमाई पर दबाव और स्ट्रीमिंग सब्सक्राइबर्स की धीमी वृद्धि इसके प्रमुख कारण हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो सेवाओं और Amazon व Apple जैसी टेक कंपनियों के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से भी मनोरंजन जगत को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है।
पिछले महीने लॉस एंजिलिस में ब्लूमबर्ग स्क्रीनटाइम कॉन्फ्रेंस के दौरान डिज्नी की प्रेसिडेंट डाना वॉल्डेन ने कहा था कि कंपनियों को अपने संगठन के आकार और ढांचे की लगातार समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी कंपनियों की नजर मनोरंजन कारोबार पर है। वॉल्डेन ने कहा कि डिज्नी को इस माहौल में टिके रहने, आगे बढ़ने और विकास करने की जरूरत है।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…
View Comments