Karnataka CM oath: कर्नाटक में आज बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा, जहां डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम 4 बजे लोकभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलोत उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कांग्रेस आलाकमान के फैसले के बाद सिद्धारमैया के इस्तीफे के उपरांत शिवकुमार राज्य की कमान संभालेंगे। उन्हें शनिवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उनके सीएम बनने का रास्ता साफ हुआ।
शिवकुमार और सिद्धारमैया मंगलवार (2 जून) रात बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार बुधवार को जी परमेश्वर, प्रियंक खरगे, रामालिंगा रेड्डी, एमबी पाटिल और यतीन्द्र सिद्धारमैया मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में अधिकतम 34 मंत्रियों को शामिल किए जाने का प्रावधान है, ऐसे में नई कैबिनेट को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
शिवकुमार से मुलाकात के बाद सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस के विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें आगामी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें मंत्री पद देने का आश्वासन भी दिया गया है। इसी बीच, पार्टी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया को मंगलवार (2 जून) को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य नियुक्त कर एक नई जिम्मेदारी सौंपी है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…