IND vs ZIM T20 World Cup 2026 Super-8
IND vs ZIM T20 World Cup 2026 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती खड़ी है। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया आज जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार ने भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बेहद पीछे धकेल दिया है। अब सिर्फ जीत नहीं, बल्कि भारी अंतर से जीत जरूरी है ताकि नेट रन रेट सुधारा जा सके।
आज का मुकाबला ब्लैक सॉयल पिच पर खेला जाएगा, जिसे पिछले कई महीनों से घरेलू क्रिकेट से दूर रखा गया था। यही वजह है कि पिच पूरी तरह फ्रेश है। इसी विकेट पर हाल ही में न्यूजीलैंड ने बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत दर्ज की थी, जिससे साफ है कि रन बन सकते हैं। नई आउटफील्ड गेंद को और तेज बना देगी।
चेन्नई की शाम में ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है। दूसरी पारी में गेंद गीली होने से स्पिनरों को दिक्कत आएगी। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी को तरजीह दे सकती है।
हार के बाद कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव बदलाव के मूड में हैं। संकेत हैं कि राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन अपनाया जाएगा। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं, जिससे स्पिन के खिलाफ मजबूती मिलेगी। फिनिशर रिंकू सिंह टीम से जुड़ चुके हैं, लेकिन उनके खेलने पर सस्पेंस बना है। वहीं, ऑल-राउंड संतुलन के लिए अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए फाइनल जैसा है। एक और चूक वर्ल्ड कप का सफर खत्म कर सकती है। चेपॉक में आज भारतीय टीम पूरी ताकत झोंकने को तैयार है अब देखना है कि दबाव में कौन चमकता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…