मध्य प्रदेश

डॉक्टर सुसाइड केस : सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, हथेली पर लिखा था सुसाइड नोट

Maharashtra News : महाराष्ट्र के सातारा जिले में महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी और निलंबित पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने को गिरफ्तार कर लिया है। सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि आरोपी बदने ने फलटण ग्रामीण पुलिस स्टेशन में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

दूसरा आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर पहले ही गिरफ्तार

इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर को गिरफ्तार किया था। उसे सतारा जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

हथेली पर लिखा था सुसाइड नोट

गुरुवार रात सातारा जिले के एक होटल में 28 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव फंदे से लटका मिला था। वह बीड जिले की रहने वाली थीं और फलटण के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत थीं।

डॉक्टर की हथेली पर लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाए। उसने लिखा था कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया।

आत्महत्या से पहले की थी फोन पर बात

जांच में सामने आया है कि आत्महत्या करने से पहले डॉक्टर ने प्रशांत बनकर को फोन किया था। पुलिस के अनुसार, बनकर उसी मकान मालिक का बेटा है जिसके घर डॉक्टर किराए पर रहती थीं।

निलंबन और कानूनी कार्रवाई

डॉक्टर की आत्महत्या में नाम सामने आने के बाद सब-इंस्पेक्टर बदने को सेवा से निलंबित कर दिया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

परिवार ने की मृत्युदंड की मांग

शुक्रवार रात डॉक्टर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बीड जिले के वडवानी तहसील में किया गया। परिवारजन और स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की है।

जांच जारी

सतारा पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस केस को तेजी से सुलझाने के प्रयास में है। घटना ने पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश और न्याय की मांग को फिर से उभार दिया है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago