चुनाव

Bihar Election 2025 : JDU का बड़ी कार्रवाई, कई पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने 11 नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतर गए थे।

जेडीयू ने जिन नेताओं को निकाला, उनमें कई दिग्गज शामिल

पार्टी से जिन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, उनमें कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद (MLC) शामिल हैं।

निष्कासित नेताओं की सूची इस प्रकार है —

शैलेश कुमार – पूर्व मंत्री, जमालपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार

संजय प्रसाद – पूर्व MLC, चकाई से निर्दलीय उम्मीदवार

रणविजय सिंह – पूर्व MLC, बड़हरा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं

श्याम बहादुर सिंह – पूर्व विधायक, बड़हरिया से चुनाव मैदान में

सुदर्शन कुमार – बरबीघा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार

विवेक शुक्ला – जीरादेई सीट से चुनाव मैदान में

आसमा परवीन – महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार

लव कुमार – नवीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं

दिव्यांशु भारद्वाज – मोतिहारी सीट से चुनाव मैदान में

अमर कुमार सिंह – साहेबपुर कमाल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं

आशा सुमन – कदवा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में

‘पार्टी अनुशासन तोड़ने पर नहीं मिलेगी छूट’- जेडीयू

जेडीयू नेतृत्व ने कहा कि पार्टी अनुशासन और नीतियों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी लाइन का उल्लंघन किया, उनके खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया है।

पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई संगठन को मजबूत बनाए रखने और अनुशासन की भावना को बनाए रखने के लिए जरूरी थी।

चुनाव में नुकसान की भरपाई की कोशिश

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, जेडीयू का यह कदम संगठन में एकजुटता का संदेश देने और बागी नेताओं के प्रभाव को सीमित करने की कोशिश है। चुनावी माहौल में यह कदम नीतीश कुमार की कड़ी अनुशासन नीति का प्रतीक माना जा रहा है।

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

8 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

9 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

10 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

11 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

12 hours ago