दुनिया

कोरल सागर में आया भूकंप, वानुआतु में महसूस हुए झटके

Coral Sea Earthquake : रविवार सुबह कोरल सागर क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह झटका सुबह 4:58 बजे महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र अक्षांश 12.34° दक्षिण और देशांतर 166.46° पूर्व पर था, जो पृथ्वी की सतह से मात्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

वानुआतु में करीब 643 किलोमीटर

भूकंप का स्थान वानुआतु की राजधानी पोर्ट विला से करीब 643 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम (NNW) में बताया जा रहा है। फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय भूकंप निगरानी एजेंसियां हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

विशेषज्ञों ने बताया है कि सतह के करीब आने वाले भूकंप अधिक खतरनाक साबित हो सकते हैं, क्योंकि इनके झटके जमीन पर ज्यादा तीव्रता से महसूस होते हैं, जिससे इमारतों को नुकसान और जनहानि का खतरा बढ़ जाता है।

भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र

अमेरिकी संस्था SAGE के मुताबिक, सोलोमन और वानुआतु द्वीप ऐसे क्षेत्र में स्थित हैं जहां इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट प्रशांत प्लेट के नीचे खिसक रही है। यही कारण है कि यह इलाका दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में गिना जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में कई छोटे माइक्रोप्लेट्स मौजूद हैं, जो बड़ी टेक्टॉनिक प्लेटों के बीच फंसे हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप हर साल लगभग 6 सेंटीमीटर उत्तर-पूर्व की दिशा में खिसकता है, जबकि कुछ हिस्सों में यह दर 13 सेंटीमीटर प्रति वर्ष तक पहुंच जाती है।

ये भी पढ़े - नोबेल विजेता मारिया मचाडो ने मोदी की तारीफ की, वेनेजुएला में आने को दिया आमंत्रण

2024 का भीषण भूकंप अब भी याद

पिछले वर्ष 2024 में वानुआतु के पोर्ट विला में 7.3 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था। उस घटना में 14 लोगों की मौत हुई थी और कई इमारतें जमींदोज हो गई थी। उस समय WHO और यूनिसेफ ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया था ताकि लोग सुरक्षित रह सकें।

म्यांमार में भी हिले धरती के झटके

इसी बीच, रविवार तड़के म्यांमार में भी 3.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। एनसीएस के अनुसार, इसका केंद्र मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी उथली गहराई वाले भूकंप के बाद आफ्टरशॉक आने की संभावना बनी रहती है। इससे पहले 16 अक्टूबर को भी म्यांमार में 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

Shweta Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

5 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

35 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

59 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago