अध्यात्म

Chhath Kharna 2025: आज मनाया जाएगा खरना, जानें क्यों खास होता है यह दिन

Chhath Puja 2025 : छठ पूजा का आज यानी रविवार को दूसरा दिन है। आस्था, श्रद्धा, शुद्धता और संयम का अनूठा पर्व छठ पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है। नहाय खाय के बाद खरना की परंपरा है। खरना चार दिवसीय महापर्व छठ का दूसरा दिन होता है, जोकि आज रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को है। खरना के दिन से ही व्रतधारी के 36 घंटे निर्जला व्रत की शुरुआत हो जाती है।

लोहंडा के नाम से भी जाना जाता है

खरना को कई जगहों पर लोहंडा के नाम से भी जाना जाता है। खरना के दिन संध्याकाल में गुड़ की खीर, आटे की रोटी का प्रसाद तैयार किया जाता है। सबसे पहले छठी मैया को इसका भोग लगाया जाता है। पूरे दिन व्रत रखने के बाद व्रती खरना प्रसाद करती है और फिर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत करती है। फिर सभी भक्तों और आस-पड़ोस में भी खरना प्रसाद बांटा जाता है।

खरना का प्रसाद

खरना में गुड़ की खीर बनाने की परंपरा है। यह प्रसाद चावल, दूध और गुड़ से बनाया जाता है। इसके साथ, गेहूं के आटे की रोटी या पूरी भी बनाई जाती है। पहले यह प्रसाद सूर्यदेव और छठी मैया को अर्पित किया जाता है। उसके बाद व्रती इसे ग्रहण करते हैं। इसी प्रसाद का सेवन करने के बाद 36 घंटे का कठोर निर्जला उपवास शुरू हो जाता है।

Kajal Sharma

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

19 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

57 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago