मनोरंजन

गणपति विसर्जन में सिंपल लुक में दिखीं राधिका, अनंत अंबानी पर बरसाए फूल

Ganpati Visarjan at Ambani’s house : राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने 28 अगस्त को  परिवार के साथ गणेश विसर्जन किया। छोटी अंबानी बहू ने समारोह में एक साधारण बंधनी सूट पहना था। अंबानी परिवार में इस बार भी गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाई गई।

अंबानी परिवार ने 27 अगस्त को मुंबई स्थित अपने घर ‘एंटीलिया’ में गणपति बप्पा का स्वागत किया। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भगवान गणेश की मूर्ति घर लाए।

वीडियो में दोनों रंग-गुलाल में डूबे दिखे

पूरे दिन के जश्न और उत्सव की खुशियों के बाद, दोनों ने 28 अगस्त को अपने दोस्तों और परिवार के साथ गणपति विसर्जन की रस्में निभाईं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से छा गया। वीडियो में दोनों रंग-गुलाल में डूबे दिखे और दोनों की मस्ती और शरारतें भी देखने को मिलीं।

राधिका गणपति विसर्जन के लिए गुलाबी रंग का पारंपरिक अनारकली सूट में नज़र आई। इस कुर्ते में बांधनी पैटर्न, गोल स्प्लिट नेकलाइन, चौथाई लंबाई वाली आस्तीन, कढ़ाई और लटकनों से सजा पैनल वाला फ्रंट, गोटा पट्टी की कढ़ाई वाले कफ और हेम, और एक फ्लोई सिल्हूट है।

ये भी पढ़े :सलमान खान और परिवार के साथ सोनाक्षी-जहीर भी बने विसर्जन के रंगीन जश्न का हिस्सा

परिवार व दोस्तों संग जश्न मनाते आए नजर

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने कल रात गणेश विसर्जन की रस्में निभाईं। राधिका फूलों से सजे एक ट्रक में बैठकर विसर्जन स्थल तक गईं। उनके साथ ओरहान अवत्रामणि उर्फ ​​ओरी और कुछ अन्य दोस्त व परिवार के सदस्य भी थे। इस बीच, अनंत अपने सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों के साथ गाड़ी के पीछे-पीछे इस खुशी के मौके का जश्न मनाते हुए नज़र आए।

Kajal Sharma

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

7 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

14 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

33 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

52 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago