Breaking

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- ईरान मुझे अपना सुप्रीम लीडर बनाना चाहता था

Trump-Iran Supreme Leader: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध गुरुवार को 27वें दिन में प्रवेश कर गया। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम में चौंकाने वाला दावा किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध से पस्त हो चुका ईरान इतना मजबूर है कि वहां के नेतृत्व ने उन्हें देश का अगला 'सुप्रीम लीडर' बनने का प्रस्ताव तक दे दिया था।

ट्रंप ने कहा- मुझे ईरान का राष्ट्राध्यक्ष बनना पसंद नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यक्रम में ईरान पर तंज कसते हुए दावा किया कि वहां की लीडरशिप ने उन्हें अपना ‘सुप्रीम लीडर’ बनाने के लिए संपर्क किया था। ट्रंप के मुताबिक, ईरान की लीडरशिप ने उनसे कहा “हम आपको अपना अगला सुप्रीम लीडर बनाना चाहते हैं,” जिस पर उन्होंने जवाब दिया “नहीं, शुक्रिया, मुझे यह नहीं चाहिए।” उन्होंने आगे व्यंग्य करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में दुनिया का शायद ही कोई नेता होगा जो ईरान का प्रमुख बनने की इच्छा रखे।

'हमलों से ईरान की सरकार डरी हुई है'

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की आंतरिक स्थिति पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वहां की सरकार बेहद डरी हुई है। उनका दावा है कि ईरान समझौते के लिए बेचैन है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा, क्योंकि उसे अपने ही लोगों से खतरा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की लीडरशिप को अमेरिका से भी अपनी जान का डर है। इस दौरान उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई को दोहराते हुए एक बार फिर अपनी रणनीति और फैसलों को ‘सफल’ बताया।

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका के बीच शांति की पहल कर रहे पाकिस्तान के जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से लौटाया गया; IRGC ने कहा- जहाज के पास नहीं थी अनुमति

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago