दुनिया

दुकान बंद करो और वापस घर जाओ…! खराब होते रिश्तों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को दी धमकी

Donald Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपनी दोस्ती की मिसालें पेश करने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के साथ उनकी जुबानी जंग नए स्तर पर पहुंच गई है. ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर एक तीखा बयान जारी कर मस्क पर हमला बोला और संकेत दिया कि अगर अमेरिकी सरकार की सब्सिडी न मिली, तो मस्क को शायद अपनी कंपनियां समेटकर दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़े.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि एलन मस्क को बहुत पहले से पता था कि मैं ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) जनादेश का विरोधी हूं. इलेक्ट्रिक गाड़ियां ठीक हैं, लेकिन किसी पर इसे थोपना गलत है. मस्क ने इतिहास में सबसे ज्यादा सरकारी सब्सिडी ली है. अगर ये सब्सिडी न हो तो न टेस्ला बचेगी न रॉकेट लॉन्च होंगे और न ही उपग्रह. उल्टे अमेरिका अरबों डॉलर बचा सकता है.

ट्रंप ने यह भी कहा कि DOGE (Department of Government Efficiency) जैसी सरकारी संस्था को मस्क की कंपनियों को दी जा रही सब्सिडी की समीक्षा करनी चाहिए. उन्होंने लिखा कि शायद DOGE को इसकी गहराई से जांच करनी चाहिए. इससे बहुत सारा पैसा बचाया जा सकता है!”

नई राजनीतिक पार्टी का गठन करना चाहते है मस्क

ट्रंप की यह तीखी प्रतिक्रिया तब सामने आई जब मस्क ने हाल ही में ट्रंप के एक प्रस्तावित विधेयक को रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या करार दिया. मस्क ने इस विधेयक को खारिज करते हुए चेतावनी दी कि अगर यह बिल अमेरिकी सीनेट से पास हो गया, तो वह अमेरिका पार्टी नामक एक नई राजनीतिक पार्टी की शुरुआत कर सकते हैं.

मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि अगर यह पागलपन भरा खर्च वाला बिल पास हुआ तो अगले ही दिन अमेरिका पार्टी का गठन होगा. हमारे देश को डेमोक्रेट-रिपब्लिकन यूनिपार्टी के विकल्प की जरूरत है ताकि आम लोगों की भी आवाज हो.

ट्रंप और एलन मस्क के टकराव के क्या है मायने

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह टकराव केवल व्यक्तिगत मतभेद नहीं,बल्कि अमेरिकी राजनीति में बदलते समीकरण और कॉर्पोरेट प्रभाव की भी झलक देता है. जहां ट्रंप अपने पारंपरिक समर्थकों के बीच खुद को करदाताओं का रक्षक दिखा रहे हैं,वहीं मस्क स्वतंत्र राजनीतिक मंच की बात कर भविष्य की राजनीति में बड़ी भूमिका की ओर संकेत कर रहे हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

23 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

47 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago