बिहार

नीतीश कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर, जानकी मंदिर को मिले 883 करोड़

पटना। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान 24 एजेंडों को मुहर लगी। बिहार कैबिनेट ने सीतामढ़ी पुनौराधाम को अयोध्या के तर्ज पर विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है। 883 करोड़ की लागत से इसे बनाया जायेगा। यह परियोजना राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाई देगा।

राष्ट्रीय पटल पर मिथिला की पहचान

इस परियोजना पर सरकार करीब 883 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रस्ताव के अनुसार यह राशि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, योजनाओं और विशेष कोष से जुटाई जाएगी। परियोजना का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करना और मिथिला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना है।

इन चीजों पर खर्च होंगे पैसे

पुनौराधाम माता सीता की जन्मस्थली मानी जाती है। धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां भव्य मंदिर, तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, यात्री निवास, इंटरप्रिटेशन सेंटर, धार्मिक पथ, पार्किंग जोन, सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम और हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के समुचित रख-रखाव और संचालन के लिए विशेष प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा।

कलाकारों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार

कैबिनेट में लिए गए एक अहम फैसले में कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत बिहार राज्य के कलाकारों को 3000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। आज कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री प्रतिभा योजना’ को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षित 12वीं पास युवाओं को इंटर्नशिप के तौर पर हर महीने 4000 रुपये मिलेंगे। आईटीआई और डिप्लोमा पास इंटर्नशिप करने वालों को 5000 रुपये, पोस्टग्रेजुएट को इंटर्नशिप में 6000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

 

तमिलनाडु के शिवाकाशी की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, अब तक 4 की मौत, घायलों की हालत गंभीर

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago