मध्य प्रदेश

इतना बड़ा घोटाला कि भूल जाएंगे गिनती…MP सरकार ने अपने ही मंत्री पर बिठाई जांच

MP Jal Jeevan Mission Scam:  मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में बड़े घोटाले की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह घोटाला इतना बड़ा है कि गिनने वाले गिनती भूल जाएंगे. इस कथित भ्रष्टाचार ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है. आरोप है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत फर्जी प्रमाणपत्रों और कमीशनखोरी के जरिए करोड़ों रुपये का कथित भ्रष्टाचार हो रहा है. मामले में मोहन यादव सरकार ने अपने ही मंत्री संपतिया उइके पर इस भ्रष्टाचार के जांच के आदेश दिए है. वहीं इस मामले में विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखा हमला बोला है और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पूर्व विधायक ने की थी शिकायत

बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर समरीते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शिकायत पत्र भेजी. 12 अप्रैल को किशोर समरीते द्वारा भेजे गए इस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए करीब 30 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया गया है.

व्यापक भ्रष्टाचार का दावा

पूर्व विधायक ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया कि जल जीवन मिशन में ठेकेदारों, विभागीय अधिकारियों और नेताओं के बीच मिलीभगत से व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है. उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जल जीवन मिशन योजना में कार्यों के बदले कमीशन वसूला जा रहा है और इसमें मंत्री संपतिया उइके की संलिप्तता है. आरोप के मुताबिक मंडला जिले के एक कार्यकारी अभियंता के माध्यम से इस योजना में बड़ी राशि की हेराफेरी की गई. समरीते ने दावा किया है कि 3000 से अधिक फर्जी कार्य पूर्णता और उपयोगिता प्रमाण पत्र भारत सरकार को भेजे गए हैं, जिन्हें तत्काल जब्त किया जाना चाहिए.

7 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान अभियंता (ईएनसी) संजय अंधावन ने राज्य के पीएचई विभाग के सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं और एमपी जल निगम लिमिटेड भोपाल के परियोजना निदेशक को पत्र जारी कर सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. यह पत्र 30 मई को राज्य सरकार के अवर सचिव द्वारा विभाग को भेजा गया था.

विपक्ष के हमले पर सरकार की सफाई

वहीं इस पूरे प्रकरण पर विपक्षी दल ने सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस और अन्य दलों ने कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में आम हो चुकी है यह भ्रष्टाचार की एक और मिसाल है . वहीं सरकार का कहना है कि किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

8 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago