दिल्ली/NCR

दिल्ली में डबल मर्डर से फैली सनसनी, महिला और 6 साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Double Murder: दिल्ली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सिविल लाइन्स एरिया में हुए दोहरे हत्याकांड ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाजपत नगर में हुई मां-बेटे की हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब एक नए डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। जहां एक 22 वर्षीय महिला और एक 6 साल की बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर सबूत जुटाए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय सोनल के रूप में हुई है, जबकि बच्ची का नाम यशिका बताया जा रहा है। मृतक बच्ची महिला की सहेली की बेटी बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि (Double Murder) वारदात के बाद से महिला का बॉयफ्रेंड फरार है। इसलिए हत्या का शक उसपर ही जताया जा रहा है। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि सोनल अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही थी।

यह भी पढ़ें: ढाई माह के मासूम को उतारा था मौत के घाट, दो साल तक झूठ बोलती रही मां, ऐसे हुआ खुलासा

बता दें, इससे पहले 3 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक महिला और उसका बेटा मृत पाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी दी थी। इस घटना में पुलिस को परिवार के नौकर के शामिल होने का शक था। घटना के बाद से नौकर भी फरार हो गया था। बुधवार देर रात को पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई तो उसे दो शव मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि (Double Murder) 42 वर्षीय महिला का शव बेडरूम में और उसके बेटे का शव बाथरूम में मिला था।

यह भी देखें: UP News: धर्मांतरण कराने वाले जलालुद्दीन उर्फ झांगुर बाबा पर CM Yogi का बड़ा एक्शन। UP Po

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

29 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

50 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago