नोएडा

नोएडा में गरजा प्राधिकरण का पीला पंजा, 18 करोड़ की जमीन को करवाया गया कब्जा मुक्त

Noida News: नोएडा प्राधिकरण का अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। मंगलवार को गांव सोरखा जाहिदाबाद में प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। जहां सर्किल-6 की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चार खसरों की जमीन पर बने पक्के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध अतिक्रमण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन खसरों पर चला बुलडोजर

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, खसरा नंबर 949, 615, 618 और 612 पर अवैध तरीके से कमरा, बाउंड्री और गेट का निर्माण कर लिया गया था। कुल 4500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैले इस प्लॉट को कब्जा मुक्त कराने के (Noida News) लिए पहले नोटिस जारी किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कार्रवाई की गई। इस जमीन की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं जिन लोगों ने अतिक्रमण किया था उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के दौरान जो भी खर्चा आया है उसकी भरपाई भी यही लोग करेंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में डबल मर्डर से फैली सनसनी, महिला और 6 साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि ध्वस्तीकरण के दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। करीब आधे घंटे में पक्के निर्माण को तोड़ दिया गया। इसके बाद जमीन पर पिलर लगाकर फेंसिंग शुरू कर दी गई है ताकि आगे फिर से कोई कब्जा न हो सके। गौरतलब है कि नोएडा प्राधिकरण ने अब तक लगभग 150 अवैध इमारतों की पहचान कर उन पर ‘यह इमारत अवैध है’ का बोर्ड लगा चुका है।

-नितिन पाराशर

यह भी देखें: UP News: धर्मांतरण कराने वाले जलालुद्दीन उर्फ झांगुर बाबा पर CM Yogi का बड़ा एक्शन।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

6 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

13 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

30 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

32 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

51 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago