लाइफस्टाइल

सुबह-सुबह पिएं ये 5 ड्रिंक्स, फैट बर्निंग होगी सुपरफास्ट!

Fat Loss Drinks : वजन घटाना और शरीर में जमा चर्बी को पिघलाना हर किसी के लिए एक चुनौती का काम हो सकता है। लेकिन अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत कुछ खास हेल्दी ड्रिंक्स से करें, तो यह सफर आसान हो सकता है। साथ ही अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं और डाइट फॉलो करते हैं, तो इन ड्रिंक्स को अपने रूटीन में शामिल करके वजन घटाने की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 आसान और प्रभावी ड्रिंक्स के बारे में जो सुबह-सुबह पीने पर फैट बर्निंग को सुपर फास्ट बना देते हैं।

1. हल्दी वाला दूध

हल्दी का इस्तेमाल आयुर्वेद में सदियों से अच्छी सेहत के लिए किया जाता है। हल्दी वाला दूध न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है,बल्कि इसमें मौजूद करक्यूमिन नामक शरीर की सूजन कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर फैट बर्निंग में मदद करता है। सोने से पहले या सुबह उठकर पीना फायदेमंद होता है।

2. अजवाइन का पानी

अजवाइन एक बहुत अच्छा डिटॉक्स एजेंट है। रातभर एक चम्मच अजवाइन को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसको लेने से पाचन क्रिया सुधरती है। यह पेट की सूजन को कम करता है और बेली फैट घटाने में मददगार साबित होता है।

3. मेथी का पानी

मेथी का पानी ब्लड शुगर लेवल को ठीक रखने में मदद करता है,जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसके अलावा यह शरीर की चर्बी को कम करने और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने में भी मदद करता है। इसे भी रातभर भिगोकर सुबह छानकर पीना चाहिए।

4. ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और फैट बर्निंग की प्रक्रिया को तेज करते हैं। यह आपकी कैलोरी बर्न करने की शक्ति को भी बढ़ाती है, खासकर जब इसे सुबह लिया जाए।

5. नींबू और गरम पानी

नींबू और गरम पानी का कॉम्बिनेशन एक क्लासिक फैट कटर ड्रिंक है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। रोज सुबह खाली पेट इसको लेने से पेट की चर्बी तेजी से घटती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं,तो इन ड्रिंक्स को अपनी सुबह की रूटीन में शामिल करें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago