DUSU Chunav 2025
DUSU Chunav 2025 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025 के लिए गुरुवार (18 सितंबर) को वोटिंग शुरू हो गई है। इस बार 52 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सेंट्रल पैनल और कॉलेज काउंसलर पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चार पदों पर कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
सुबह 8:30 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई है, जो शाम 7:30 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग ने इस बार रिकॉर्ड 2.75 लाख छात्रों को वोट डालने का अवसर दिया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सेंट्रल पैनल के लिए ईवीएम और कॉलेज काउंसलर पदों के लिए बैलेट पेपर का उपयोग किया जा रहा है।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। नॉर्थ कैंपस और अन्य केंद्रों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्रों को केवल पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। आर्ट फैकल्टी में केवल लॉ सेंटर के छात्रों को मतदान की अनुमति मिली है।
चुनाव में 195 ईवीएम बूथ और 780 बैलेट बूथ बनाए गए हैं। सेंट्रल पैनल के लिए 700 ईवीएम का इस्तेमाल हो रहा है। छात्र संख्या के आधार पर ईवीएम की व्यवस्था की गई है। जिन कॉलेजों में छह हजार से अधिक छात्र हैं, वहां सात ईवीएम भेजी गई हैं।
मतगणना शुक्रवार, 19 सितंबर को होगी, जिसके बाद नए डूसू नेतृत्व की तस्वीर साफ हो जाएगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…