amit shah
Bihar Election : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार (18 सितंबर) को शाहबाद और मगध के 20 जिलों के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन की मजबूती पर मंथन होगा।
अमित शाह सुबह 11:30 बजे डालमियानगर खेल मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कैनाल रोड स्थित इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब पहुंचेंगे, जहां लगभग ढाई हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में सांसद, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला और मंडल अध्यक्ष भी शामिल होंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष के अनुसार, बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की जीत सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
गृह मंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारियां की हैं। डालमियानगर खेल मैदान से बैठक स्थल तक के मार्ग को तोरण द्वार और बैनर-पोस्टरों से सजाया गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। एसडीएम निलेश कुमार ने बताया कि शाह के आगमन और बैठक के दौरान डालमियानगर खेल मैदान से कैनाल रोड तक और डेहरी-अकोदीगोला मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
बैठक के बाद गृह मंत्री बेगूसराय के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने उनके दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
ये भी पढ़े : DUSU Chunav 2025 : दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान शुरू, इस दिन होगी मतगणना
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…