Breaking

E20 विवाद के बीच तेल कंपनियां अलर्ट, मिलावटी ईंधन पर होगी कड़ी कार्रवाई

Oil Companies Action: इथेनॉल (E20) को लेकर जारी बहस के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने देशभर के पेट्रोल पंपों पर फ्यूल क्वालिटी की जांच तेज कर दी है। कंपनियों का कहना है कि ग्राहकों को शुद्ध और तय मानकों के अनुरूप ईंधन उपलब्ध कराने के लिए मिलावट और गुणवत्ता से जुड़े मामलों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

इंडियन ऑयल ने 10 हजार औचक निरीक्षण किए

इंडियन ऑयल ने बताया कि पिछले सप्ताह देशभर में उसके रिटेल पंपों पर करीब 10,000 औचक निरीक्षण किए गए, जबकि 8,500 से अधिक फ्यूल क्वालिटी टेस्ट किए गए। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों तक तय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ईंधन पहुंचाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल में मिलावट, अशुद्धि या तय गुणवत्ता मानकों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कई पेट्रोल पंपों पर की गई जांच

भारत पेट्रोलियम ने बताया कि 3 से 13 जुलाई के बीच उसके रिटेल पंपों पर 932 नियमित और 111 अतिरिक्त गुणवत्ता जांचें की गईं, जबकि मोबाइल लैब के जरिए 50 फ्यूल सैंपल की मौके पर जांच हुई। वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने इसी अवधि में 1,385 नियमित निरीक्षण, 2,173 एथनॉल ब्लेंडिंग से जुड़े औचक निरीक्षण और 93 अतिरिक्त गुणवत्ता जांचें कीं। कंपनी ने मोबाइल लैब के जरिए 49 फ्यूल सैंपलों की भी जांच की।

Sunil Gupta

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago