US Tariff News: रूस से तेल खरीदने वाले भारत और चीन के लिए अमेरिका से राहत की खबर आई है। अमेरिकी सीनेटरों ने रूस पर प्रतिबंध से जुड़े प्रस्तावित विधेयक में संशोधन करते हुए अधिकतम टैरिफ 500% से घटाकर 100% करने का प्रस्ताव रखा है। अगर यह बिल अगस्त से पहले अमेरिकी संसद से पारित हो जाता है, तो इसका असर रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर पड़ सकता है।
रूस पर प्रतिबंध से जुड़ा यह विधेयक दोनों प्रमुख अमेरिकी दलों का समर्थन हासिल कर चुका है। अब इसके संशोधित संस्करण में 500% की जगह 100% अधिकतम टैरिफ का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे इसके अगस्त से पहले संसद से पारित होने की संभावना और मजबूत मानी जा रही है।
पहले के प्रस्ताव में रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने की बात थी, लेकिन संशोधित विधेयक में इसे घटाकर 100% कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदने वाले भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान जैसे देशों पर पड़ सकता है। वहीं, नए प्रस्ताव में अमेरिकी राष्ट्रपति को राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए इन प्रतिबंधों में छूट (Waiver) देने का अधिकार भी दिया गया है।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…