होम = Breaking = रूसी तेल पर अमेरिका नरम? भारत-चीन पर 500% नहीं, 100% टैरिफ का संकेत

रूसी तेल पर अमेरिका नरम? भारत-चीन पर 500% नहीं, 100% टैरिफ का संकेत

by | Jul 15, 2026 | Breaking, Trending

US Tariff News: रूस से तेल खरीदने वाले भारत और चीन के लिए अमेरिका से राहत की खबर आई है। अमेरिकी सीनेटरों ने रूस पर प्रतिबंध से जुड़े प्रस्तावित विधेयक में संशोधन करते हुए अधिकतम टैरिफ 500% से घटाकर 100% करने का प्रस्ताव रखा है। अगर यह बिल अगस्त से पहले अमेरिकी संसद से पारित हो जाता है, तो इसका असर रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर पड़ सकता है।

संशोधित बिल के पास होने की संभावना बढ़ी

रूस पर प्रतिबंध से जुड़ा यह विधेयक दोनों प्रमुख अमेरिकी दलों का समर्थन हासिल कर चुका है। अब इसके संशोधित संस्करण में 500% की जगह 100% अधिकतम टैरिफ का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे इसके अगस्त से पहले संसद से पारित होने की संभावना और मजबूत मानी जा रही है।

किन देशों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

पहले के प्रस्ताव में रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने की बात थी, लेकिन संशोधित विधेयक में इसे घटाकर 100% कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदने वाले भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान जैसे देशों पर पड़ सकता है। वहीं, नए प्रस्ताव में अमेरिकी राष्ट्रपति को राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए इन प्रतिबंधों में छूट (Waiver) देने का अधिकार भी दिया गया है।