मनोरंजन

स्वरा भास्कर का PM मोदी पर तंज, बोलीं- काश थोड़ी इंसानियत भी सीख लेते

Swara Bhaskar on PM modi: नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज होती जा रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर हैं, जिसे 17 दिन पूरे हो चुके हैं। इसी बीच अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचीं और उन्होंने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में स्वरा ने सरकार और अधिकारियों के रवैये पर कई सवाल खड़े किए।

स्वरा ने सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में अभिनेत्री स्वरा भास्कर शामिल हुईं और उन्होंने सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया। स्वरा ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके से मुलाकात के बाद मंच से संबोधित किया और बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष करने को लेकर वांगचुक का आभार जताया।

स्वरा ने सरकार और अधिकारियों पर साधा निशाना

स्वरा भास्कर ने सवाल उठाया कि एक सम्मानित कार्यकर्ता को अपनी सेहत दांव पर लगाकर बुनियादी मांगों के लिए आंदोलन क्यों करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार और अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ कानून बनाने से नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से लागू करने के लिए जिम्मेदार लोगों की जरूरत होती है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए स्वरा भास्कर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि काश पढ़ाई के साथ-साथ थोड़ी इंसानियत भी सीखी होती। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago