Bengaluru fake police: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर जिम ट्रेनर का अपहरण करने और ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस के मुताबिक, जिम ट्रेनर मिथुल ऑटो से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और खुद को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) का अधिकारी बताते हुए जबरन कार में बैठा लिया। आरोपियों ने उन पर बड़ी मात्रा में गांजा मंगाने का झूठा आरोप लगाया, उनका मोबाइल फोन और बैग कब्जे में ले लिया। इसके बाद उनके पास कथित तौर पर एलएसडी स्ट्रिप्स रखकर तस्वीरें खींचीं और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग की।
आरोपियों ने अपनी कहानी को असली पुलिस कार्रवाई जैसा दिखाने के लिए पूरी साजिश रची। वे पीड़ित को जे.पी. नगर पुलिस थाने के बाहर ले गए, जहां दो आरोपी कुछ देर के लिए थाने के अंदर गए और बाहर आकर कहा कि अधिकारी व्यस्त हैं। इससे पीड़ित को यकीन दिलाने की कोशिश की गई कि पूरी कार्रवाई आधिकारिक है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब चार घंटे तक मिथुल को बेंगलुरु के अलग-अलग इलाकों में कार से घुमाते रहे। इस दौरान लगातार उन पर दबाव बनाया गया कि यदि 5 लाख रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें ड्रग्स तस्करी के मामले में जेल भेज दिया जाएगा।
पीड़ित की शिकायत पर 22 जून को शंकरपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) को सौंप दी गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में त्रिवेण कुमार उर्फ तिरुमला, रंजीत राव, नमित, प्रेम साई और शांतकुमार शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने पहले कितनी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ें: NIA की बड़ी कार्रवाई, ISIS मॉड्यूल से जुड़े आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को 7 साल की जेल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…