Afghanistan Earthquake
Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान इन दिनों लगातार भूकंप के झटकों से दहल रहा है। गुरुवार रात एक बार फिर रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इससे पहले दिन में भी 4.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11:53 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। दिन में आए झटके 135 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए थे।
अफगानिस्तान में 31 अगस्त की रात आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। सूत्र के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 2205 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हजारों घर और इमारतें पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं। राहत और बचाव दल लगातार मलबे से शव और घायलों को निकालने में जुटे हैं।
विनाशकारी हालात को देखते हुए विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने कुनार और नंगरहार प्रांतों में त्वरित सहायता पहुंचाना शुरू कर दिया है। शुरुआती चरण में प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री और हाई-एनर्जी बिस्कुट वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, आगे की राहत सामग्री और टीमों को पहुंचाने के लिए अतिरिक्त हवाई उड़ानों की व्यवस्था भी की गई है।
भारत ने भी आपदा की घड़ी में अफगानिस्तान (Afghanistan Earthquake) को मदद पहुंचाई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत की ओर से भेजी गई 21 टन राहत सामग्री काबुल पहुंच चुकी है। इसमें कंबल, टेंट, स्वच्छता किट, पोर्टेबल वाटर प्यूरीफायर, दवाइयां, स्लीपिंग बैग, रसोई सामान, व्हीलचेयर और ORS घोल जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।
ये भी पढ़े – रूस ने पोक्रोवस्क के पास एक लाख सैनिक तैनात, नए हमले की तैयारी में जेलेंस्की!
भूकंप के लगातार झटकों ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि धरती के बार-बार हिलने से आफ्टरशॉक का खतरा अभी भी बरकरार है। लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…