United Nation
United Nation : भारत में यूक्रेन संघर्ष को लेकर गहरी चिंता जताते हुए बड़ा बयान दिया है। भारत ने कहा कि भारत संघर्ष के शीघ्र समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करने के लिए सदैव तैयार है।
भारत ने कहा है कि यूक्रेन में निर्दोषों की हत्या पूरी तरह अस्वीकार्य है। यूएन में भारत के के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने कहा, “भारत यूक्रेन की स्थिति को लेकर लगातार चिंतित है। हम मानते हैं कि निर्दोष लोगों की जान जाना अस्वीकार्य है और किसी भी प्रकार का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकल सकता। इसलिए यूक्रेन संघर्ष का अंत सभी के हित में है।
पर्वथनेनी ने कहा कि भारत का मानना है कि यूक्रेन संघर्ष खत्म करने का रास्ता सिर्फ बातचीत और कूटनीति है। चाहे यह रास्ता कितना भी कठिन क्यों न लगे, स्थायी शांति के लिए सभी पक्षों की पूरी भागीदारी और प्रतिबद्धता जरूरी है।
भारत ने स्पष्ट कहा कि यूक्रेन युद्ध में शांति लाने के लिए हाल ही में हुए सकारात्मक विकास का स्वागत किया है। हम अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई शिखर बैठक का समर्थन करते हैं। पर्वथनेनी ने कहाकि हम अलास्का शिखर सम्मेलन में हुई प्रगति की सराहना करते हैं और इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी राष्ट्रपति और यूरोपीय नेताओं से वाशिंगटन डीसी में की गई कूटनीतिक बातचीत को भी महत्वपूर्ण मानते हैं।
भारत ने कहा कि इस बदलती स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की समेत यूरोपीय नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमें विश्वास है कि ये सभी कूटनीतिक प्रयास यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने और एक स्थायी शांति की संभावना खोलने में सहायक होंगे।
भारत इसके साथ ही आगे कहा कि हमें खेद है कि इस संघर्ष के असर, जैसे ईंधन की बढ़ी कीमतें, पूरी दुनिया पर खासकर ग्लोबल साउथ देशों पर भारी पड़ रहे हैं, जिन्हें नज़रअंदाज़ किया गया है। हमारी नज़र में ज़रूरी है कि इन देशों की आवाज़ सुनी जाए और उनकी चिंताओं को गंभीरता से लिया जाए।
ये भी पढ़े : Today Weather Update: आज कहां-कहां बारिश की संभावना? इन राज्यों में भारी बारिश के साथ खूब गरजेंगे बादल
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…