Flood Havoc in Delhi
Flood Havoc in Delhi : दिल्ली में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। यमुना नदी का पानी अब शहर के पॉश इलाकों और महत्वपूर्ण स्थलों तक पहुंच चुका है। राजधानी के कश्मीरी गेट आईएसबीटी (ISBT) से लेकर आईटीओ (ITO) रोड तक सड़कों पर दरिया जैसा मंजर दिखाई दे रहा है। निचले इलाकों में जलभराव की वजह से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने 5 सितंबर को भी तेज बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और खराब हो सकते हैं।
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पुराने लोहे के पुल को 2 सितंबर से बंद कर दिया है। अब इस पुल पर गाड़ियों और पैदल यात्रियों का आना-जाना पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस ने वाहनों के लिए डायवर्जन रूट तय कर दिए हैं ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
हालांकि, बाढ़ के बीच राहत की एक खबर यह है कि यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार तड़के 5 बजे जलस्तर 207.35 मीटर दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार शाम 7 बजे यह 207.42 मीटर था। केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि 5 सितंबर तक जलस्तर घटकर करीब 205 मीटर तक पहुंच सकता है और आने वाले दिनों में इसमें लगातार कमी देखने को मिलेगी।
कश्मीरी गेट आईएसबीटी परिसर में बुधवार की बारिश से भरा पानी (Flood Havoc in Delhi) गुरुवार को भी नहीं निकल सका। बसों को पानी में ही खड़ा करना पड़ा, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यमुना का पानी बढ़ने के कारण डीटीसी मुख्यालय के पास का नाला बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से इंद्रप्रस्थ डिपो में भी पानी भर गया। इसका असर सीधे बसों के संचालन पर पड़ा और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सिविल लाइंस इलाके में भी घरों में पानी घुस आया है। कई परिवारों को अपना सामान ऊपरी मंजिलों पर ले जाना पड़ा है। वहीं, कालिंदी कुंज क्षेत्र में भी यमुना अपने उफान पर है। शहर में जगह-जगह जलभराव और जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे दिल्लीवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है।
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बीच संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। एहतियात के तौर पर दिल्ली में मौजूद सभी 13 रेगुलेटर नालों को बंद कर दिया गया है। वासुदेव घाट से लेकर यमुना तट तक वर्षा जल निकासी नालों के मुहानों को बालू से भरे बोरों से ढक दिया गया है, ताकि नदी का पानी उल्टा बहकर शहर के निचले इलाकों में न जा सके।
ये भी पढ़े – Delhi Metro Update : यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए बंद, DMRC ने जारी किया अलर्ट
इन बंद किए गए नालों में मैग्जीन रोड नाला, पुराना चंद्रावल नाला, खैबर पास नाला, मेटकॉफ हाउस ड्रेन, कुदसिया घाट नाला, विजय घाट नाला, टोंगा स्टैंड नाला, सिविल मिलिट्री नाला, दिल्ली गेट नाला, सेन नर्सिंग होम नाला, नाला संख्या 12-ए, नाला संख्या 14 और रेगुलेटर नंबर 2800 शामिल हैं।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…