स्वास्थ्य समाचार

क्या sugar free प्रोडक्‍ट्स को हेल्दी समझकर खाते हैं? हो सकता है ये बड़ा नुकसान

Sugar-Free Products : आजकल की फास्ट और फिटनेस से भरी जिंदगी में लोग सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं. हर कोई चाहता है कि वो फिट दिखे, हेल्दी रहे. ऐसे में सबसे पहले जो चीज लोग छोड़ते हैं,वो है चीनी. अब इसका विकल्प बनकर बाजार में आ गए हैं शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स. मिठाई हो,ड्रिंक्स हो,कुकीज हो या फिर डाइट चॉकलेट्स लोग ये सोचकर इन्हें आराम से खा लेते हैं कि इसमें तो चीनी नहीं है,कोई नुकसान नहीं होगा. लेकिन क्या वाकई ऐसा है?

होती है ये बड़ी दिक्कत

दरअसल इन शुगर फ्री चीजों में जो आर्टिफिशियल स्वीटनर होते है वो हमारे शरीर के लिए कई बार उतने ही नुकसानदेह हो सकते है जितनी चीनी लगातार इनका सेवन पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है. कई लोग शिकायत करते है कि शुगर फ्री चीजे खाने के बाद उन्हें गैस पेट फूलना या ब्लोटिंग जैसी  समस्याएं होने लगती है उसकी वजह यह है कि केमिकल बेस्ड स्वीटनर हमारे पाचन के लिए जरूरी अचते बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाते है.

बढ़ जाती मीठे की क्रेविंग

यही नहीं जब हम ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते है तो दिमाग को लगता  है कि शरीर को एनर्जी मिल रही है. लेकिन असल में ऐसा नहीं होता. इससे दिमाग बार बार मीठे की क्रेविंग बढ़ जाती है. कई लोगों में सिरदर्द,चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग जैसी दिक्कतें भी देखी गई है.

क्या है सच्चाई

सबसे बड़ा भ्रम यह है कि ये वजन घटाते है जबकि कई बार ये वजन और बढ़ा सकते है और तो और डायबिटीज के मरीजो के लिए भी ये हर हाल में सुरक्षित नहीं माने जाते क्योकि ये इंसुलिन बैलेंस को बिगाड़ सकते है.इसलिए अगली बार जब आप किसी पैकट पर शुगर फ्री लिखा देखे तो दो बार सोचिए हेल्दी दिखने वाली हर चीज हेल्दी हो ये जरूरी नहीं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

11 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

41 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago