नोएडा

दिल्ली-एनसीआर में मस्त हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत, यूपी के इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट..

Noida News : राजधानी दिल्ली से लेकर नोएडा तक सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आज सुबह से ही बारिश की हल्की फुहारों ने राहत दी है। दिल्ली-नोएडा में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और आसमान में चमक देखी जा रही थी, जिसके बाद कुछ देर में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है, हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या भी देखी गई है।

गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने राजधानी के लिए आज भी येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में 12 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। बारिश की वजह से तापमान में भी खासी कमी आई है और मौसम सुहाना हो गया है। अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज 7 जुलाई को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और ललितपुर में अनेक जगहों पर बारिश होगी। वहीं सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बिजनौर में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा झांसी, जालौन, इटावा, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, औरैया, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट और सोनभद्र में आज कुछ स्थानों पर बारिश होने के अनुमान हैं। यहां बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के लिए कारोबार…

3 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago