Africa: World Health Organisation (WHO) की शनिवार (6 जून 2026) की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य अफ्रीका में इबोला महामारी तेजी से फैल रही है और अब तक लगभग 500 मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों के कारण वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। WHO के दैनिक अपडेट के अनुसार, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में 452 पुष्ट मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 82 मौतें शामिल हैं। यह प्रकोप लगभग तीन सप्ताह पहले घोषित किया गया था।
पड़ोसी देश युगांडा में 19 पुष्टि किए गए मामले सामने आए हैं, जिनमें 2 मौतें हुई हैं। दोनों देशों को मिलाकर कुल 471 मामले और 84 मौतें दर्ज की गई हैं, जो एक दिन पहले की तुलना में लगभग 100 मामलों और 20 मौतों की बढ़ोतरी दर्शाते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह प्रकोप और अधिक गंभीर रूप ले सकता है। WHO द्वारा इसे International Public Health Emergency घोषित किया गया है। अमेरिकी CDC के Center Forecasting and Outbreaking Analytics (CFA) के निदेशक जेसन आशर ने कहा कि यदि प्रभावी रोकथाम नहीं की गई, तो यह 2014 के पश्चिम अफ्रीका प्रकोप जैसा बड़ा रूप ले सकता है, जिसमें 28,000 से अधिक मामले और 11,000 से अधिक मौतें हुई थीं।
इबोला एक दुर्लभ और अत्यंत घातक वायरस है जो मनुष्यों और प्राइमेट्स (बंदर, गोरिल्ला) में इबोला वायरस रोग (EVD) का कारण बनता है। इसे 'इबोला रक्तस्रावी बुखार' (Ebola Hemorrhagic Fever) के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह शरीर के आंतरिक अंगों और ब्लड वेसल्स को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। यह मुख्य रूप से अफ्रीका में पाई जाती है और तेजी से फैल सकती है।
मुख्य बातें:
WHO और अफ्रीकन CDC ने मिलकर 518 मिलियन डॉलर की छह महीने की आपातकालीन योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य निगरानी, लैब टेस्टिंग और संक्रमण रोकथाम को मजबूत करना है।
WHO प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि यह महामारी तेजी से फैल रही है और अभी स्थिति पर नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि देशों को मिलकर तेजी से काम करना होगा ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऐसी महामारी है जिसे रोका जा सकता है, लेकिन इसके लिए तुरंत और समन्वित कार्रवाई जरूरी है।
ये भी पढ़े: ट्रंप AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन का इस्तीफा, जानिए इनके बारे में
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…