हरियाणा

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, गुरुग्राम की जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला

Robert Vadra: ईडी ने गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। साल 2008 में खरीदी गई जमीन से जुड़े मामले की चार्जशीट में 11 आरोपियों के नाम हैं। इस मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनियों की 43 संपत्तियों को अटैच भी कर लिया है।

वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा, 10 अन्य लोगों और कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। हालांकि अभी कोर्ट ने इस चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है, लेकिन ईडी की इस कार्रवाई के बाद रॉबर्ट वाड्रा और उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

गुरुग्राम में खरीदी थी 3.53 एकड़ जमीन

बता दें, साल 2008 में रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम के सेक्टर-83 स्थित शिकोहपुर गांव में लगभग 3.53 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन को करीब 7.5 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। आरोप है कि ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड से ये जमीन फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी देकर खरीदी गई थी।

भूपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्रित्व काल में हुआ था सौदा

बड़ी बात तो यह है कि जिस समय ये सौदा हुआ था उस समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री थे।जिसके बाद इस जमीन पर कमर्शियल कॉलोनी डेवलप करने का लाइसेंस मिला था,लेकिन कंपनी ने इसे डेवलप नहीं किया।वहीं, रॉबर्ट वाड्रा पर अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए इस जमीन पर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने का आरोप है।

DLF को बेची गई थी जमीन

इसके बाद, सितंबर 2012 में यह जमीन लगभग 58 करोड़ में रियल एस्टेट कंपनी DLF को बेच दी गई। इसको लेकर आरोप है कि कम दाम में जमीन को खरीदकर ज्यादा मुनाफ़ा कमाया गया और मनी लॉन्ड्रिंग की गई।

यह भी पढ़ें: “मई-जून में किसानों को काम नहीं रहता तो…”, बिहार में बढ़ते क्राइम पर एडीजी के बयान से बवाल

साल 2018 में सुरेन्द्र शर्मा नाम के व्यक्ति ने खेड़की दौला थाने में धोखाधड़ी और दस्तावेज़ों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए IPC की धारा 420, 467 के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। अप्रैल 2025 में ईडी ने वाड्रा (Robert Vadra) को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था।

यह भी देखें: Parliament Monsoon Session: मोदी सरकार का बड़ा प्लान ,लाने जा रही है ये 8 बड़े बिल! | PM Modi

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago