पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही राज्य की सियासत के साथ-साथ जांच एजेंसियों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को कथित अवैध कॉल सेंटर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्य के चार जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की।
जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत प्राप्त इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में कम से कम 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई सोमवार सुबह से जारी है और सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर तथा दुर्गापुर सहित कई शहरों में टीमों ने एक साथ दबिश दी।
ईडी की यह कार्रवाई कथित अवैध कॉल सेंटर नेटवर्क से जुड़े वित्तीय गड़बड़ियों और धोखाधड़ी के मामलों की जांच का हिस्सा बताई जा रही है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि जांच मुख्य रूप से 'अवैध' कॉल सेंटर गतिविधियों और उनसे जुड़े धन के प्रवाह पर केंद्रित है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस मामले का संबंध राजनीतिक फंडिंग या चुनावी गतिविधियों से है या नहीं।
अधिकारियों के मुताबिक जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, वहां ऐसे लोग रहते हैं जिन पर इस कथित नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है। सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है उनमें सुभाजीत चक्रवर्ती, सम्राट घोष और सुराश्री कर समेत अन्य नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।
जांच एजेंसी का कहना है कि छापेमारी का उद्देश्य संभावित सबूत जुटाना और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को तलाशना है। इस दौरान दस्तावेजों के साथ-साथ कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों की भी जांच की जा सकती है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा। जबकि वोटों की गिनती 4 मई को असम, केरल और तमिलनाडु के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में SC/ST एक्ट को लेकर बढ़ा विवाद, मंत्री शिरसाट ने कही अहम बात
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…