जॉब एंड एजुकेशन

Education Act : दिल्ली स्कूलों में फीस नियंत्रण कानून लागू, जानें सजा और जुर्माने का प्रावधान

Education Act: राजधानी दिल्ली में दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम, 2025 लागू कर दिया गया है। कुमार सक्सेना ने सोमवार को इस पर मुहर लगाई है, अब सरकार ने इसे अधिसूचित कर दिया है। इस कानून में निजी स्कूलों की फीस पर मनमानी रोकने के लिए अभिभावकों को वीटो अधिकार दिया गया है।

इस बिल के लागू होने के बाद अब प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने से पहले औपचारिक अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा जब स्कूल फीस में बढ़ोतरी करेगा तो फीस का पूरा ब्रेकअप बॉडी से शेयर किया जाएगा। इन नियमों का पालन न करने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। कुछ स्थितियों में मान्यता भी रद्द कर दी जाएगी।

लॉटरी सिस्टम से चुने जाएंगे 15% पेरेंट्स

इस बिल के तहत कई स्तरीय नियामक तंत्र बनाए जाएंगे|।इसमें स्कूल प्रबंधन का एक प्रतिनिधि, प्रिंसिपल सचिव, पांच अभिभावक, तीन शिक्षक औऱ एक सरकारी पर्यवेक्षक शामिल होंगे। इसमें पेरेंट्स का चयन लॉटरी सिस्टम से होगा। 15 जुलाई को फीस तय की जाएगी, एक बार फीस तय होने तय होने के बाद इसे तीन साल तक बदला नहीं जा सकेगा। अगर 15 प्रतिशत अभिभावक शिकायत करते हैं तो उनकी शिकायतों पर सुनवाई होगी।

एक लाख से 10 लाख तक का जुर्माना

अगर स्कूल फीस बढ़ाते हैं तो उन्हें अपना फाइनेंशियल डेटा और स्कूल की सभी सुविधाओं की जानकारी देनी होगी। अगर बिल को ना मानते हुए स्कूल फीस बढ़ाते हैं तो एक लाख से 10 लाख तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। अगर जुर्माना देने में देरी होती है तो वो बढ़ता जाएगा। अगर जुर्माना नहीं दिया तो मान्यता रद्द कर दी जाएगी। हालांकि, पेरेंट्स का मानना है कि 15 प्रतिशत पेरेंट्स का लॉटरी सिस्टम से चुनना भी गलत है।

ये भी पढ़े : Delhi News : भतीजी को डांटना पड़ा भारी, गुस्से में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

Kajal Sharma

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago