लाइफस्टाइल

ईद से पहले घर पर पाएं पार्लर जैसा ग्लो, अपनाएं ये आसान नेचुरल फेशियल टिप्स

Eid Skincare Tips: त्योहारों के मौके पर हर कोई आकर्षक और फ्रेश दिखना चाहता है। इसके लिए लोग नए कपड़े खरीदने के साथ-साथ अपनी स्किन की खास देखभाल भी करते हैं। खासकर लड़कियां अपने लुक को लेकर ज्यादा उत्साहित रहती हैं। कुछ ही दिनों में ईद का त्योहार आने वाला है, ऐसे में अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है या आप कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से दूरी रखना चाहती हैं तो घर पर ही नेचुरल चीजों से फेशियल करके चेहरे पर निखार ला सकती हैं। यह तरीका न केवल किफायती है बल्कि इससे त्वचा पर साइड इफेक्ट होने की संभावना भी काफी कम रहती है।

रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और खुशियां बांटते हैं। ऐसे खास मौके पर अगर आप चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहती हैं तो घर पर उपलब्ध आसान चीजों से फेशियल कर सकती हैं। इससे त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

पहला स्टेप: चेहरे की सफाई

फेशियल शुरू करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करना जरूरी होता है। सबसे पहले अपने फेस वॉश से चेहरा धो लें। इसके बाद कॉटन में कच्चा दूध लेकर पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाकर साफ करें। इससे त्वचा पर जमा धूल और अतिरिक्त गंदगी निकल जाती है और स्किन फ्रेश महसूस होती है।

दूसरा स्टेप: एक्सफोलिएशन

क्लीनिंग के बाद स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करना चाहिए, जिससे डेड स्किन हट जाती है और पोर्स साफ हो जाते हैं। इसके लिए एक चम्मच कॉफी में थोड़ा नारियल तेल, गुलाब जल और आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इस मिश्रण से चेहरे पर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें।

तीसरा स्टेप: स्टीम लेना

स्क्रब करने के बाद चेहरे को भाप देना फायदेमंद होता है। इससे त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं और ब्लैकहेड्स व वाइटहेड्स निकालना आसान हो जाता है। इसके लिए ब्लैकहेड रिमूवर टूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर टूल इस्तेमाल करना मुश्किल लगे तो बाजार में मिलने वाले ब्लैकहेड रिमूवल पैच का उपयोग भी किया जा सकता है। यदि आपकी त्वचा पहले से साफ है तो यह स्टेप छोड़ भी सकते हैं।

चौथा स्टेप: फेस मसाज

इसके बाद चेहरे की मसाज करें। एलोवेरा जेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर चेहरे पर 3-4 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। खासकर नाक के आसपास, ठुड्डी और अपर लिप पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि इन जगहों पर टैनिंग अधिक होती है। मसाज के बाद चेहरा हल्के पानी से साफ कर लें।

पांचवां और आखिरी स्टेप: फेस पैक

फेशियल के अंतिम चरण में फेस पैक लगाना चाहिए, जो त्वचा को रिलैक्स और पोषण देने में मदद करता है। इसके लिए चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल, गुलाब जल, थोड़ा दही और नीम पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर लगभग 20 मिनट तक रहने दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में क्यों होती है शरीर में पानी की कमी? जानें किन चीजों से बढ़ता है खतरा

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago