Breaking

जिम्बाब्वे के पेसर मुजारबानी पर PCB ले सकता सकता है एक्शन, जानें PSL ना खेलने पर कितने साल का लग सकता है बैन

Blessing Muzarbani KKR: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पेसर ब्लेसिंग मुजारबानी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सख्त नजर आ रहा है। इसकी वजह पेसर मुजारबानी का पीएसएल छोड़ आईपीएल खेलने फैसला करना बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुजारबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस लिया और आईपीएल की फ्रेंचाइज़ी केकेआर से जुड़ने का फैसला किया है। मुजारबानी केकेआर में बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजूर रहमान की जगह लेंगे।

ये भी पढ़ें: काव्या मारन कौन हैं? सनराइजर्स की सह-मालिक द हंड्रेड में अबरार अहमद को खरीदने को लेकर आई निशाने पर

मुजारबानी को PCB कर सकता है बैन

पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बीच जिम्बाब्वे के पेसर मुजारबानी का लीग से नाम से लेना हैरान करने वाला फैसला है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस फैसले से नाराज है। बता दें कि यह लगातार दूसरा साल है जब किसी खिलाड़ी ने PSL छोड़कर IPL में शामिल होने का फैसला किया है। ऐसे में पीसीबी भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक्शन ले सकता है और मुजारबानी को 1 साल के लिए बैन कर सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप में मुजारबानी का था शानदार प्रदर्शन

PSL 2026 के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने ब्लेसिंग मुजरबानी को शमार जोसेफ की जगह अपने स्क्वॉड में जोड़ा था। यह टीम 3 बार की चैंपियन है। मुजारबानी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट निकाले। ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट लेकर जिम्बाब्वे को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। पिछले सीजन में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को पीएसएल की फ्रेंचाइजी पेशावर जल्मी ने अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन बाद में वह मुंबई इंडियंस (MI) में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ को मिलेगा सबसे बड़ा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, BCCI नमन अवॉर्ड्स में दिग्गजों का होगा सम्मान

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago