Lucknow News
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। काकोरी थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर में एक दलित बुजुर्ग रामपाल के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने की घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, मंदिर के कथित दबंग स्वामीकांत ने बुजुर्ग से न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें जबरन पेशाब चटवाई।
पीड़ित के पोते मुकेश कुमार ने बताया कि उनके दादा रामपाल को सांस लेने में तकलीफ और खांसी की समस्या रहती है। 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे जब वे घर लौट रहे थे, तो थकान के कारण मंदिर परिसर की पार्किंग में बैठ गए। इस दौरान उनकी वहीं पेशाब हो गई। तभी मंदिर से जुड़े स्वामीकांत वहां पहुंचे और उन्होंने रामपाल से बहस शुरू कर दी।
मुकेश के अनुसार, दादा ने गलती स्वीकार कर माफी मांग ली थी, लेकिन स्वामीकांत ने अमानवीय हरकत करते हुए उन्हें पेशाब चटवाई और फिर खुद से साफ करवाया। इसके बाद धमकी दी कि दोबारा मंदिर के पास दिखे तो अंजाम बुरा होगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए काकोरी पुलिस ने आरोपी स्वामीकांत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 351(3) (धमकी देना), और 352 (अपमानजनक हरकत) के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार को घेरते हुए कहा कि “प्रदेश में दलितों और कमजोर वर्गों पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और सरकार मौन है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी इस घटना को लेकर राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि “कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और दलितों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।”
ये भी पढे - लखीमपुर खीरी हादसा: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान, 20 झुलसे
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…